ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश BJP Manifesto: बीजेपी का लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संकल्प पत्र जारी, जानें अहम बातें 

BJP Manifesto: बीजेपी का लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संकल्प पत्र जारी, जानें अहम बातें 

बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए संकल्प पत्र (BJP Manifesto 2019) जारी कर दिया है। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2019 की यात्रा को भारत के विकास...

 BJP Manifesto: बीजेपी का लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संकल्प पत्र जारी, जानें अहम बातें 
नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टीमMon, 08 Apr 2019 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए संकल्प पत्र (BJP Manifesto 2019) जारी कर दिया है। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2019 की यात्रा को भारत के विकास की यात्रा के तौर पर देखा जाएगा। ये पांच साल स्वर्ण अक्षरों से अंकित किए जाएंगे। इस पांच साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में एक प्रेरणादायक सरकार देने का काम बीजेपी ने किया। सरकार ने 5 साल में 50 से ज्यादा बड़े कदम उठाए हैं, जो इतिहास का हिस्सा बनने वाले हैं। अमित शाह बोले कि भारत दुनिया में महाशक्ति बनकर उभरा है।  

जानें बीजेपी के संकल्प पत्र की अहम बातें 

- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सकंल्प पत्र के अनुसार आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति केवल हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों द्वारा निर्देशित होगी। आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से जारी रखेंगे। 

- भारत में अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए पूरा प्रयास होगा, सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को दोनों सदनों में पास कराकर उसे लाएंगे। -राजनाथ सिंह

- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- राम मंदिर का जो सवाल है, सभी संभावनाओं को तलाश कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में राम मंदिर निर्माण की कोशिश करेंगे।

- किसानों को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि  छोटे किसानों को साठ साल बाद पेंशन की दी जाएगी। - राजनाथ सिंह

-  राष्ट्रीय व्यापारी आयोग बनाया जाएगा। वहीं देश के छोटे दुकानदारों को साठ साल बाद पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। - राजनाथ सिंह

- 2022 तक सभी रेलपटरिय़ों का ब्रॉड गेज किए जाएंगे। सभी रेल पटरियों का विद्युतीयकरण किया जाएगा। - राजनाथ सिंह 

-   राजनाथ सिंह ने कहा कि घोषणा पत्र में अर्थव्यवस्था के लिहाज से 'ईज ऑफ बैंकिंग' में भारत को बेहतर बनाया जाएगा। 2022 तक निर्यात को दोगुना करने का उद्देश रखा गया है। 

- बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुसार, विकास के मामले में क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म किया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि इसके लिए पहले भी हमने प्रभावी कदम उठाए हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें