22 को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि बूथ संगठन भाजपा की शक्ति है। सम्मेलन से संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने में मदद मिलेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

22 को होगा भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर तैयारी बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी संतराज यादव रहे। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी यादव ने कहा कि बूथ संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और उनके माध्यम से ही सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने का आह्वान किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसका मजबूत बूथ तंत्र है। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यपद्धति अन्य दलों से अलग है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि बूथ अध्यक्षों की सक्रियता ही चुनावी सफलता की कुंजी है। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने बताया कि 22 जुलाई को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभावार बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा के लिए संयोजक एवं समन्वयकों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, संजय सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दुबे, संतोष त्रिगुणायक, गंगा सिंह कुशवाहा, अजय शाही, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, जिला मंत्री अरविंद पांडे 'बबुना', डॉ. हेमंत मिश्रा, अभिषेक जायसवाल, रमाशंकर निषाद, निर्मला गौतम, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, प्रभाकर तिवारी, कृष्णनाथ राय, नीरज शाही, रामाशीष प्रसाद, दीपू शाही, शुभम त्रिपाठी, रमेश सिंह, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश पांडे, कमलेश सिंह, ऋषि कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।