बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता: नीरज शर्मा
बागपत में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को मजबूत करने और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में सक्रियता से भाग लेने के लिए कहा।

बागपत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से कार्य कर अपने-अपने बूथों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपना ज्यादा से ज्यादा समय पार्टी के कार्यों में लगाएं और आगामी अभियानों को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। मंडल व बूथ कार्यसमिति का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करें। बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में जिला महामंत्री अजय शर्मा, जिला महामंत्री अमित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिवेंदु दत्त शर्मा, अंकित लपराना, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल प्रभारी सरिता चौधरी आदि शामिल रहे।


