भारत माता की जय के नारों से गूंजी तीर्थनगरी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगे को देश की गरिमा और एकता का प्रतीक बताया। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी रैली निकाली, जिसमें क्षेत्रवासियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया। विभिन्न् जगहों पर भाजपाईयों ने तिरंगा रैली निकाली और देश भक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से तीर्थनगरी गूंज उठी। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पी गेस्ट हाउस के समक्ष तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति प्रत्येक नागरिक का सम्मान और कृतज्ञता सदैव बना रहना चाहिए। इस दौरान भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर त्रिवेणी घाट तक रैली निकाली और भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाए।
तिरंगा रैली का आयोजन
इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा, कृष्ण कुमार सिंघल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रविंद्र राणा, बृजेश शर्मा, देवदत्त शर्मा, दिनेश सती, संदीप गुप्ता, संजय व्यास, संपूर्ण रावत, नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, बृजमोहन मनोडी, अविनाश भारद्वाज, राजेंद्र बिजल्वान, विनायक कंडवाल, चंद्रशेखर यादव आदि रहे।
श्यामपुर में तिरंगा रैली
उधर श्यामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ तिरंगा रैली निकाली। मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, महामंत्री सतपाल राणा, पंकज जुगलान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक बलविंदर सिंह, अमनदीप नेगी, विनोद रावत, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा जितेंद्र पोखरियाल, रामेश्वर चंदरियाल, सीमा पयाल, पूनम व्यास, नीलम रावत, पुष्पा ध्यानी आदि रहे।
एनसीसी और एनएसएस द्वारा तिरंगा यात्रा
एनसीसी कैडे्ट और एनएसएस के स्वयं सेवियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र की ओर से घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकली गई। जिसमें एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र में रैली निकाली और क्षेत्रवासियों को देश भक्ति के प्रति जागरूक किया। मौके पर स्थानीय पार्षद मुस्कान, हर्षवर्धन शर्मा, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेश चंद्र बलोदी, ललित मोहन जोशी, हरेंद्र राणा, सुशील सैनी, रेखा पंवार, इंदू सिंह, अनामिका रावत, सुनीता पंवार, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोक चंद सोनी, मनोज कुमार गुप्ता, ऋषि राम उनियाल, अनंत पाल, आशीष थपलियाल, शोभा जगूड़ी, राजेश नेगी, कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल, विनोद पंवार, मनोज शर्मा, बालवीर रावत आदि रहे।
तिरंगा का प्रतीकत्व
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक-बृजभूषण गैरोला
जौलीग्रांट। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रानीपोखरी में गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गई। शिव शक्ति निकेतन इंटर कॉलेज से निकलकर रैली विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हुई। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। मौके पर किसान मोर्चा गढ़वाल सहसंयोजक अरुण शर्मा, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, जीवन चौहान, सुनील यादव, सुचिता रावत, सुभाष मनवाल, मनोज शर्मा, सतीश सेमवाल, नवीन चौधरी, विजय भट्ट, विजयलक्ष्मी पुंडीर, ममता कोठियाल आदि रहे।
महाविद्यालय में तिरंगा रैली
छात्रों ने तिरंगा रैली निकाल राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया
यमकेश्वर। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा, सहायक निदेशक प्रमोद कुमार, डिप्टी सहायक ममता नैथानी, ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, दर्जाधारी मंत्री ऋषि कंडवाल, मीरा रतूड़ी, सजीव चौहान, मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी, मनोज नेगी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विकास बडोला, मनोज खत्री, छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष बडोला, ग्राम प्रधान अजय सिंह रावत आदि रहे।
तिरंगा और एकता
देश की एकता का प्रतीक है तिरंगा: राजेंद्र तड़ियाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा माजरी मंडल की ओर से बुल्लावाला क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, महामंत्री ललित पंत, पंकज रावत, शमंजू नेगी, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरव पाल, अजय पाल, मनीष क्षेत्री, ईशान पंवार, मंगल सिंह रौथाण आदि रहे।
साइकिल तिरंगा रैली
बीएसएफ जवानों ने निकाली 'साइकिल तिरंगा रैली'
डोईवाला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डोईवाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के साहसिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 'साइकिल तिरंगा रैली' का निकाली गई। जिसका शुभारंभ सीमा सुरक्षा बल डोईवाला के कमाण्डेंट गजेन्द्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ मुख्य परिसर से रवाना हुई यह रैली स्थानीय क्षेत्रों, चौराहों और ग्रामीण मार्गों से गुजरी। मार्ग में स्थानीय निवासियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रैली का भव्य स्वागत किया। कमाण्डेंट गजेन्द्र सिंह रावत ने देश की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया। मौके पर उप कमांडेंट हेमंत कुमार कोठियाल, लवराज सिंह, सहायक कमांडेंट विकास, बिशन सिंह रावत, डॉ. मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।


