सेवा पखवाड़ा के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रलेखा प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

फोटो कोडरमा 14 भाजपा झुमरी तिलैया नगर मंडल उत्तरी की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे। कोडरमा, वरीय संवाददाता भा

सेवा पखवाड़ा के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रलेखा प्रतियोगिता आयोजित

कोडरमा, वरीय संवाददाता। भाजपा झुमरी तिलैया नगर मंडल उत्तरी की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को शैमरॉक गुरुकुल विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रलेखा प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में इशिता कुमारी ने प्रथम, अर्पिता कुमारी ने द्वितीय और आरुषि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, चंद्रशेखर जोशी, नगर अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, पल्लव कुमार, नगर महामंत्री पप्पू भदानी, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्णवाल और अंकित गुप्ता मौजूद थे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा कुमारी सिंह के अलावा शिक्षिकाएं अंजली कुमारी, एकता सिंह और अंजली गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवा पखवाड़ा के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रलेखा प्रतियोगिता आयोजित