जनता के बीच रहकर योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाएं : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ की भाजपा गोरखपुर महानगर की नव नियुक्त इकाई के साथ गोरखनाथ मंदिर

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा महानगर की नव नियुक्त इकाई के साथ संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के कार्यों को पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ाएं। प्रदेश और केन्द्र सरकार की योजनाओं और कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्च निभाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने जनता तक प्रभावी पहुंच के लिए निरंतर संवाद एवं जनसंपर्क पर जोर दिया। साथ ही, नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और संवाद बनाए रखते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। महानगर के अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाते हुए कहा कि महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटा रहेगा और संगठन को मजबूत करते हुए गोरखपुर महानगर को संगठनात्मक रूप से प्रथम स्थान पर बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महानगर प्रभारी महेश शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।

