बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति-दिलीप

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन में एक दो स्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्ययोजनाओं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने और पार्टी की विचारधारा को फैलाने की जिम्मेदारी निभाने को कहा।

बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति-दिलीप

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की सांगठनिक कार्यों के विषय पर दो स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

बैठक का उद्देश्य

इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन के आधार पर निरंतर मजबूत हुआ है। संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

कहा कि संगठन का काम केवल बैठक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचना और उसे पार्टी की विचारधारा एवं कार्यक्रमों से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से कहा कि वे नियमित रूप से बूथों का प्रवास करें, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें और संगठन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य करें।

उपस्थित नेता

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, अमरेंद्र कांत सिंह, सुमन पाण्डेय, विकास मोदनवाल, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू व जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

बैठक का उद्देश्य क्या था?
बैठक का उद्देश्य आगामी कार्ययोजनाओं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति-दिलीप