आराम छोड़ कर भाजपाई अब करेंगे कुछ इस तरह काम
मुरादाबाद में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने चर्चा की। उन्होंने जनता के बीच रहने और योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। विपक्ष के भ्रामक बयान का प्रभावी उत्तर देने की योजना साझा की गई। बैठक में कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

मुरादाबाद। भाजपा के पदाधिकारी प्रवास करें। जिसकी जो जिम्मेदारी है उसे निभाएंगे। जनता के बीच रहेंगे। उनके दुख सुख में शामिल होंगे। योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाएंगे। इसी तरह का संदेश लेकर भाजपा के पदाधिकारी लौटे। अमरोहा के जोया में मंडल स्तरीय भाजपा संगठन की बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने टिप्स दिए। उन्होंने कुल छह बैठकें कीं जिसमें जिलाध्यक्षों की बैठक में मुरादाबाद से प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर के प्रभारी अध्यक्ष नवदीप टंडन भी शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री ने यह भी संदेश दिया कि विपक्ष के प्रत्येक भ्रामक एवं नकारात्मक नैरेटिव का तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के साथ प्रभावी उत्तर देंगे।
वे तुलनात्मक एवं तथ्यात्मक सामग्री के साथ प्रत्येक घर तक पहुंचे, जन-जन से संवाद स्थापित करें तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और कार्यक्रम का संचालन भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।


