ओबीसी मोर्चा की प्रवास बैठक में संगठन को मजबूती करने का संकल्प

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की कंजाबाग मंडल की प्रवास बैठक स्थानीय एक होटल में हुई। जिसमें भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ

ओबीसी मोर्चा की प्रवास बैठक में संगठन को मजबूती करने का संकल्प

खटीमा, संवाददाता। भाजपा ओबीसी मोर्चा की कंजाबाग मंडल की प्रवास बैठक स्थानीय एक होटल में हुई। जिसमें भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। ​ ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से जनता के बीच रखें और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मजबूती से जवाब दें। सोशल मीडिया का उपयोग केवल सूचना साझा करने के लिए नहीं, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए करना है।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ओबीसी वर्ग के उत्थान के कार्यों को घर-घर पहुंचाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। ​मंडल प्रभारी राकेश लोधी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। ​मंडल अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बैठक का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि खटीमा का ओबीसी मोर्चा नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है। बैठक में जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा सचिन रस्तोगी, बबलू सक्सेना, सुमित सक्सेना, ब्रज कुशोर श्रीवास्तव, दुष्यंत रस्तोगी, सुनीता देवी, विद्या देवी, विनीत सक्सेना, सुनील रस्तोगी, सोनू गुप्ता, रवि सक्सेना, रंजीत राणा, उदय ठाकुर आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें