राधाकांत ओझा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में भाजपा द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और बच्चों में खुशी का माहौल है। ओझा ने अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके राज्यसभा में जाने से सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाने की उम्मीद की जा रही है।

राधाकांत ओझा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष

प्रयागराज। श्री सुमंगलम्–प्रयाग के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को भाजपा द्वारा राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों और बच्चों में हर्ष है। पदाधिकारियों ने इसे संस्था के लिए गौरव का विषय बताते हुए ओझा को बधाई दी। संस्था के पूर्व सचिव व वर्तमान पदेन उपाध्यक्ष इं. अखिलेश यादव ने कहा कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए राधाकांत ओझा ने निःसहाय, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इं. अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा के लिए उनका चयन व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ संस्था से जुड़े सभी लोगों के लिए भी गौरव का विषय है।

विश्वास जताया कि राज्यसभा में पहुंचकर ओझा सामाजिक न्याय, जनकल्याण और जरूरतमंद वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। संस्था के संस्थापक सदस्य इं. बीके राजपूत, पूर्व सचिव एवं पदेन उपाध्यक्ष इं. अखिलेश यादव समेत अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराधाकांत ओझा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष