भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की आज बैठकें
हिन्दुस्तान, वाराणसी
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े शुक्रवार को वाराणसी आएंगे। वे लोकसभा, जिला और महानगर के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। बैठक में सहप्रभारी, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति होगी। वाराणसी का क्षेत्रीय कार्यालय बैठक का मुख्य स्थल होगा।

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शुक्रवार को बनारस आ रहे हैं। वे वाराणसी लोकसभा, जिला, महानगर और काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में उनके साथ सहप्रभारी जगदीश ईश्वर पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा व प्रदीप वर्मा के साथ ही काशी क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

