ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराहुल को अमित शाह की चुनौती:BJP ने किस उद्योगपति का कर्ज माफ किया बताइए?

राहुल को अमित शाह की चुनौती:BJP ने किस उद्योगपति का कर्ज माफ किया बताइए?

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वो देश को गुमराह करने की बजाय सार्वजनिक तौर पर बताएं कि क्या मोदी सरकार ने एक भी उद्योगपति का कर्ज माफ किया है? व्यापार एवं...

राहुल को अमित शाह की चुनौती:BJP ने किस उद्योगपति का कर्ज माफ किया बताइए?
एजेंसी,बेंगलुरुFri, 20 Apr 2018 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वो देश को गुमराह करने की बजाय सार्वजनिक तौर पर बताएं कि क्या मोदी सरकार ने एक भी उद्योगपति का कर्ज माफ किया है? व्यापार एवं उद्योग जगत के नेताओं से मुखातिब होते हुए अमित शाह ने कहा, 'मैं (चुनाव प्रचार के दौरान) राहुल गांधी के भाषण सुन रहा था। वह कहते रहते हैं कि मोदी सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती लेकिन उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर देती है। यदि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसी उद्योगपति का कर्ज माफ किया है तो राहुल गांधी को देश को गुमराह करने की बजाय सार्वजनिक तौर पर उन उद्योगपतियों का नाम बताना चाहिए।' 

अमति शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को कर्ज माफी और फंसे हुए कर्ज (एनपीए) के बीच का फर्क नहीं पता। उन्होंने कहा,'अपनी समझ की कमी के कारण राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं, यदि वह विश्वेश्वरैया के नाम का भी उच्चारण कर लें तो काफी होगा।' अमित शाह राहुल गांधी द्वारा भारत रत्न से सम्मानित इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के नाम का गलत उच्चारण किए जाने की तरफ इशारा कर रहे थे। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में शाह ने कहा, 'जीएसटी में कुछ समस्याएं हैं, लेकिन यह स्थायी नहीं है। नियमित तौर पर बैठक करने वाली जीएसटी परिषद समस्याएं सुलझा रही है।'

SC ने कहा:आश्वस्त नहीं कि लाभ पहुंचाने के लिए आधार सर्वश्रेष्ठ मॉडल है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें