ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशBJP सांसद ने नाना पाटेकर का किया समर्थन, कहा- MeToo गलत चलन

BJP सांसद ने नाना पाटेकर का किया समर्थन, कहा- MeToo गलत चलन

भारत की मीडिया और बॉलीवुड में बढ़ते 'मी टू' अभियान पर भाजपा सांसद उदित राज ने मंगलवार को सवाल किया कि महिलाएं कथित घटना के 1० साल बाद अपनी कहानियों के साथ क्यों आ रही हैं और उन्होंने इसे एक...

BJP सांसद ने नाना पाटेकर का किया समर्थन, कहा- MeToo गलत चलन
नई दिल्ली, एजेंसी। Tue, 09 Oct 2018 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की मीडिया और बॉलीवुड में बढ़ते 'मी टू' अभियान पर भाजपा सांसद उदित राज ने मंगलवार को सवाल किया कि महिलाएं कथित घटना के 1० साल बाद अपनी कहानियों के साथ क्यों आ रही हैं और उन्होंने इसे एक 'गलत चलन' की शुरुआत करार दिया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक सांसद ने बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का समर्थन किया और दस साल बाद तनुश्री दत्ता के आवाज उठाने पर भी सवाल उठाए। कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ महिलाओं द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। इसमें अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ लगाए गए आरोप शामिल हैं।

उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद उदित राज ने ट्वीट किया, 'मी टू' अभियान आवश्यक है, लेकिन 1० साल बाद किसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का क्या मतलब है? इतने साल बाद घटना के तथ्यों की जांच करना कैसे संभव हो सकता है? जिस पर आरोप लगाए गए हैं, इससे उस व्यक्ति की छवि खराब करने के रूप में भी देखा जाना चाहिए। यह एक गलत चलन की शुरुआत है।'

'संस्कारी' आलोक नाथ पर रेप का आरोप, महिला प्रोड्यूसर ने शेयर की कहानी

उदित राज ने बाद में कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि जिन लोगों ने आरोप लगाए हैं, सभी के आरोप बिल्कुल सही हैं और झूठ नहीं हो सकते। उन्होंने मीडिया से कहा, 'महिलाओं का शोषण हो सकता है, कास्टिंग काउच भी है, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि जो भी उत्पीड़न का शिकार होने का दावा कर रही हैं, वे सभी आरोप लगाने वाली देवियां बिल्कुल सही हैं और वे झूठ नहीं बोल सकतीं।' 

उन्होंने कहा कि ऐसे कई हनीट्रैप के मामले लोगों के सामने हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत कई ऐसे मामले देखे हैं, जहां महिलाओं ने पुरुषों से पैसे वसूले हैं। मैंने ऐसे भी कई मामले देखे हैं, जहां महिलाएं लिव इन संबंधों में रहती हैं और बाद में साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाती हैं। और कई (आरोपी) पुरुष अभी भी जेल में सड़ रहे हैं।' 

यहां iPhone पर मिल रहा है इतना कैशबैक, जानकर हो जाएंगे हैरान!

बॉलीवुड में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और 'मी टू' अभियान के तहत नुश्री ने सितंबर माह में एक साक्षात्कार दिया था, जिसमें उन्होंने 2००8 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर द्वारा उनके साथ कथित उत्पीड़न का अनुभव साझा किया था, जिसके बाद भाजपा सांसद की यह टिप्पणी आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें