आशीर्वाद के दीया से जगमगाएगा पूरा झारखंड : आदित्य साहू

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक, सेवा संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई

आशीर्वाद के दीया से जगमगाएगा पूरा झारखंड : आदित्य साहू

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की गई। झारखंड भाजपा के जिला और मंडल स्तरीय कमेटी को जल्द से जल्द पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही 17 सितंबर से लेकर 17 अक्तूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने को लेकर पूरे एक माह तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के दिन आशीर्वाद का दीया जलाकर उनकी लंबी उम्र एवं उनके दीर्घायु जीवन हेतु उन्हें आशीर्वाद देने का काम झारखंड की आम जनता के साथ-साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने-अपने घरों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में करने का काम करें।

इस दिन घर-घर में प्रज्वलित होने वाले आशीर्वाद के दीया से पूरा झारखंड जगमगाएगा। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसिखियार, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सीमा सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज वाजपेयी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सनी टोप्पो, अनुसुचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रंजय भारती, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ताजदार आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआशीर्वाद के दीया से जगमगाएगा पूरा झारखंड : आदित्य साहू