संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओ की सक्रियता पर निर्भर
0 भाजपा मंडल की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा फोटो- 07- भाजपा मंडल की तैयारियों की समीक्षा करते पूर्व जिलाध्यक्ष सरस्वती शरण द्विवेदी व अन्य।

कुरारा, संवाददाता। ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में बुधवार को भाजपा मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरस्वती शरण द्विवेदी ने संगठन के बूथ स्तर तक सत्यापन कार्य की जानकारी लेते हुए बूथ सत्यापन, शक्तिकेंद्र सत्यापन, मंडल सत्यापन तथा मंडल कार्यकारिणी के सत्यापन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें।बैठक
में जिलामंत्री ओमेश सिंह, रामविलास श्रीवास, राहुल द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा, मंडल महामंत्री दिनेश द्विवेदी, दीपक पाण्डेय, अनुज द्विवेदी, पंकज राजावत, शिवम गुप्ता, अनुरुद्ध सिंह, रेनू सिंह, पूनम गुप्ता, कामता सविता, धर्मवीर सिंह सहित मंडल क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, प्रभारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


