गौड़ाबौराम:कोसी नदी के दियारा क्षेत्रों का किया भ्रमण
हिन्दुस्तान, दरभंगा
भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने कुरसाहा गांव का दौरा किया और महादलित परिवारों की समस्याओं का समाधान जानने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेतों में कटाव की वजह से फसलें नष्ट हो गई हैं और प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। विधायक ने पुनर्वास का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने सोमवार को कोसी नदी के दियारा क्षेत्र स्थित कुरसाहा गांव पहुंचे और नदी के कटाव से विस्थापित महादलित परिवारों की समस्याओं से अवगत हुए। कुरसाहा गांव के महादलितों ने बताया कि वे लोग दरभंगा व मधुबनी जिला के सीमा पर अवस्थित है फलत: प्रशासन उनकी समस्याओं का निदान करने में रुची नहीं लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी वास व चास की भूमि का बड़े पैमाने पर कटाव हो गया है। खेतोँ मे लगे घान, मरुआ व बाजरा की फसल नदी के धारा में समाहित हो गये हैं। भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने साथ चल रहे बिरौल के एसडीएम को पीड़ित हुए महादलितों को पूनरवासित करने हेतु प्रस्ताव भेजनें कानिर्देश दिया।


