भाकपा माले ने राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा पत्रक
सकलडीहा में भाकपा माले ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मतदान अधिकार बहाल करने और निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति की स्थापना की भी मांग की।

सकलडीहा। सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को भाकपा माले ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। भाकपा माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य राम प्यारे राम ने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों से आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर पद की विश्वसनीयता कम करने का आरोप लगाया। संगठन ने मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए मतदान अधिकार बहाल करने की मांग की। साथ ही, निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल करने पर जोर दिया।
भाकपा माले के ब्लाक सचिव उमानाथ ने आयोग की पारदर्शिता पर चिंता जताई। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति की व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस प्रदर्शन में गुलाबी, मुन्नीलाल, अलगू, तुफानी गोड, अमित कुमार, आशा, गुड्डी, चंम्पा और नगीना सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

