भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे लखनऊ, हुआ स्वागत
लखनऊ में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बासित ने कार्यकर्ताओं से समझौते की बात की और कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ बनाई हैं।

लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। बासित अली राज्य सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चे की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई।वहां से मुलाकात के बाद कुंवर बासित अली राजभवन होते हुए भाजपा के राज्य मुख्यालय पहुंचे और उसके बाद क्राइस्ट चर्च कॉलेज में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बासित ने कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनानी है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत से जुटें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए काफी काम किया है। कल्याणकारी योजनाओं में वे खासा लाभान्वित हुए हैं। सरकार की योजनाओं का संदेश लेकर हमें अल्पसंख्यकों के बीच पहुंच कर उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करनी है। बासित ने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य दलों ने अल्पसंख्यकों का केवल वोट लिया, लेकिन उनके हित के लिए कोई काम नहीं किया।


