विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं : डा.भोला सिंह
विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं : डा.भोला सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। “सेवा संकल्प अभियान” केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का आयोजन
बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला को मुख्य अतिथि सांसद डा.भोला सिंह संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संचालन दिवाकर सिंह ने किया। जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सेवा भावना में निहित है। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि जनपद में अभियान के सभी कार्यक्रमों को संगठनात्मक सहभागिता और जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा।
उपस्थित अतिथि
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक सीपी सिंह लोधी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, सुखविंदर सिंह सोम, हेमंत लोधी, डीके शर्मा, अनिल सिसोदिया, संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, पवन लोधी आदि उपस्थित रहे। भवतोष गुर्जर, मलखान सिंह, कुलदीप चौधरी, रीता लोधी, लोकेंद्र चौधरी, गौरव मित्तल, पुष्कर सिंह, मधुर चौहान, दिव्यांश त्यागी, ऋषभ पंडित, मोहित मावी, अनिल गोयल, सचिन शर्मा, अभिनव वर्मा, अजय त्यागी, ब्लॉक प्रमुख अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

