सेवा संकल्प अभियान सफल बनाने को ले भाजपा भूली मंडल की बैठक
भूली में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई, जिसमें एसआईआर व सेवा संकल्प अभियान 2026 को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह और जिला महामंत्री मानस प्रसून ने जनहित के 14 कार्यक्रमों के आयोजन की बात की।

भूली। भारतीय जनता पार्टी भूली मंडल की ओर से एसआईआर व सेवा संकल्प अभियान 2026 को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह तथा जिला महामंत्री मानस प्रसून उपस्थित रहे। जिला महामंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित 14 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इन सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर सफल बनाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में सत्येंद्र ओझा, ललन मिश्रा, महामंत्री पप्पू शर्मा व प्रयाग रविदास, बबलू सिंह, सखी चंद महतो, मनमोहन सिंह, दिलबाग सिंह, जितेंद्र प्रसाद, श्याम शर्मा, नरेश पंडित, लड्डू सिंह, विष्णु सिंह,महेश सिंह, उपेंद्र चौहान, नीरज शर्मा, गामा साव, अनिल साव, गंगोत्री सिंह, कलावती देवी, आशा राय, संजय चौधरी, शिवचरण सिंह, धीरेंद्र सिंह, रमेश यादव, धनजी यादव, शुक्र दास, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।


