विधान परिषद चुनाव को भाजपाइयों ने की मंत्रणा
अलीगढ़ में भाजपा की बैठक में आगामी विधान परिषद चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा ने की। आगरा शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के विधायकों के प्रत्याशी भी शामिल हुए। सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

अलीगढ़। आगामी विधान परिषद चुनावों को लेकर भाजपा महानगर की बैठक सोमवार को महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा की अध्यक्षता में क्यामपुर कार्यालय पर हुई। जिसमें आगरा शिक्षक खंड क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी और आगरा स्नातक खंड क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। आगामी 23 अक्टूबर को विधान परिषद सदस्य के लिए होने वाले मतदान हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश महानगर के पदाधिकारियों और चुनाव संयोजकों को दिये गये। महानगर के सभी मतदान केन्द्रों की समुचित व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर सुरेश शर्मा, राधेश्याम सिंह, मनोज भारद्वाज, गुनीत मित्तल, सुभाष सुभानु गुप्ता, निधीश भट्ट, गंगाशरण दिवाकर, पवन शर्मा, मनोज शैली एड., मुन्नालाल कश्यप, विवेक अग्रवाल मौजूद रहे।

