भाजपा रातू पूर्वी मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

भाजपा रातू पूर्वी मंडल की बैठक संपन्नगोप ने की। संचालन मंडल महामंत्री विकास कुमार साहू ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी बिंध्याचल महतो विशेष रूप से उपस्

भाजपा रातू पूर्वी मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

रातू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रातू पूर्वी मंडल की बैठक शनिवार को महादेव टंगरा, बाजपुर रोड में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गोप ने की और संचालन मंडल महामंत्री विकास कुमार साहू ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी बिंध्याचल महतो विशेष रूप से मौजूद रहे। रांची पश्चिमी जिला महामंत्री सुधाकर चौबे, मुकेश भगत समेत मंडल के सभी पदाधिकारी, मातृशक्ति, बीएलए-2 और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। समापन वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा रातू पूर्वी मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर