कराईकेला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, कल चाईबासा जाएंगे हजारों कार्यकर्ता
18--कराईकेला में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, 7 अक्टूबर को चाईबासा जाएंगे हजारों कार्यकर्तामंगलवार को कराईकेला चांदनी चौक में भारतीय जनता

मंगलवार को कराईकेला चांदनी चौक में भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री तीरथ जामुदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 7 अक्तूबर को चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के मुख्य मुद्दे
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि कराईकेला मंडल से करीब एक हजार भाजपा कार्यकर्ता चाईबासा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि चाईबासा के गांधी मैदान में सुबह 9 बजे से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को कार्यकर्ता सुनेंगे। जिला महामंत्री तीरथ जामुदा ने कहा कि सांगठनिक जिला चक्रधरपुर क्षेत्र से करीब एक हजार कार्यकर्ता बाइक से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चाईबासा के गांधी मैदान पहुंचेंगे। बैठक में कुंती मिश्रा, दीपक महतो, बीरू त्रिपाठी, मंगल बोदरा, मोहन नायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


