मोर्चा के प्रदेश मंत्री रांची में हुए सम्मानित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चाईबासाचाईबासा में भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा जाति मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें हेमन्त कुमार केशरी को सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने एसआईआर की जानकारी दी और बूथ कार्यों के लिए दिशा निर्देश दिए। मोर्चा का अध्यक्ष अमरदीप यादव भी उपस्थित थे।

चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पिछड़ा जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई जिसमें प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला अध्य्क्ष शामिल हुए। उक्त बैठक में मोर्चा के प्रदेश मंत्री चाईबासा निवासी हेमन्त कुमार केशरी को अपने दायित्व निर्वहन अच्छी तरह करने के लिए सम्मानित किया गया । मोर्चा के अध्य्क्ष अमरदीप यादव के साथ प्रदेश महामंत्री ईश्वर प्रजापति ने उन्हें शाल ओढा कर सम्मानित किया। केशरी ने बताया कि बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संबोधित कर पूरे प्रदेश में चल रहे एसआईआर के बारे में जानकारी लेकर इस पर पार्टी स्स्तर से बूथों में किये जाने वाले कार्यों पर दिशा निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें:भाजपा का सबसे बड़ा आधार कार्यकर्ता : कर्मवीर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


