विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, फिर से बनेगी सरकार : गीता
मैनपुरी। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित बैठक में ब्रज क्षेत्र की प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य ने भाग लिया।

भाजपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित बैठक में ब्रज क्षेत्र की प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य ने भाग लिया। ब्रज क्षेत्र प्रभारी ने तीन सत्रों में बैठक को संबोधित किया। प्रथम सत्र में जिले के पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष और मोर्चाओं के अध्यक्षों से बात की। दूसरे सत्र में पूर्व पदाधिकारी और तीसरे सत्र में सभी जनप्रतिनिधि की बैठक को संबोधित किया। ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भी मैनपुरी के कार्यकर्ताओं की चर्चा होती है। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से जनपद के सभी बूथों की जानकारी हासिल की और मंडल अध्यक्षों से बूथ समिति सत्यापन की जानकारी ली।
इससे पहले प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र की प्रभारी बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत भी किया। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने भी चारों सीट जीतने के संकल्प के साथ काम करने का आवाह्न किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, प्रेमसिंह शाक्य, अनुजेश यादव ने भी संबोधित किया।


