Rudrapur News: एसआईआर के दूसरे चरण के लिए कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
Rudrapur News: नानकमत्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एसआईआर के द्वितीय चरण पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इस चरण में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ेगी। पहले चरण में भाजपा का वोट प्रभावित हुआ था। नए मतदाता जोड़ने और पूर्व चुनाव में हार के कारणों का विश्लेषण करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एसआईआर के द्वितीय चरण को लेकर चर्चा हुई। गुरुवार को पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति भवन परिसर में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक डॉ़ प्रेम सिंह राणा, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं को द्वितीय चरण की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर के द्वितीय चरण में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। एसआईआर के प्रथम चरण में भाजपा समर्थकों के वोट कटे हैं। दूसरे फेस में उनको जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में जिन बूथों में भाजपा की पराजय हुई, उनके कारणों को समझना होगा।
कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित करना है कि जो लोग बाहर से आकर मतदान करते हैं। बताया गया कि एसआईआर का द्वितीय चरण 17 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। वक्ताओं ने फॉर्म 06 के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ने, फार्म 07 के माध्यम से वोट को निरस्त एवं आपत्ति लगाने तथा फॉर्म 08 के माध्यम से सुधार का कार्य करने की जानकारी दी। तय किया गया कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को बूथों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भाजपा के समर्थकों को कम से कम 50 वोटों को जोड़ना है।


