बूथों पर जाकर मंडल प्रभारी करें बूथ कमेटी का सत्यापन
मैनपुरी। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष ममता राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष ममता राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे जिले के प्रभारी अनिल चौधरी ने बूथ समिति सत्यापन और मंडल कार्य समिति सत्यापन को लेकर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों को जानकारी दी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा होने वाले आगामी कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देकर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिला प्रभारी ने कहा कि बूथ कमेटी पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ समिति सत्यापन में समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं को शामिल करें। अगर बूथ कमेटी मजबूत होगी तो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह सेक्टरों पर जाकर सेक्टर संयोजकों से संवाद करें और मंडल की टीम को भी सक्रिय करें।
मंडल की टीम में जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं उनकी सूची बनाकर जिलाध्यक्ष को दी जाए। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि दो सितंबर को सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडलों पर बैठक करेंगे। तीन और चार सितंबर को सेक्टरों पर बैठक होगी। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर, 17 अक्टूबर तक चलेगा।


