यौन उत्पीड़न के आरोपी अकोइजम को कांग्रेस निष्कासित करे : भाजपा
अपडेट--एक बॉक्स जोड़ा गया है -कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, पार्टी की चुप्पी

अकोइजम को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग
नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विपक्षी पार्टी से मणिपुर के सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। अकोइजम को यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत हुए इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर लड़कियों के समर्थन में खोखले नारे देने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि आपकी सांसद पर 11 लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। जेएनयू ने भी उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इसके बावजूद आप चुप क्यों हैं? मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से कार्रवाई नहीं किया जाना दर्शाता है कि उसकी पार्टी में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है।
जेएनयू में बर्खास्तगी और आरोपों से इनकार
बता दें कि अकोइजाम जेएनयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत सामाजिक प्रणाली अध्ययन केंद्र में प्रोफेसर थे। यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद उन्हें नौ अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।
श्रीनगर और बेंगलुरु में प्रदर्शन
श्रीनगर और बेंगलुरु में भी प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा ने श्रीनगर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। भाजपा की महिला कार्यकर्ता मौलाना आजाद रोड पर प्रताप पार्क में इकट्ठा हुईं और कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की। हालांकि, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। सभी आंगोमचा बिमोल अकोइजम को कांग्रेस से निष्काषित करने की मांग कर रहे थे। बेंगलुरु में भाजपा महिला मोर्चा की कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वे कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ विरोध जताने के लिए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर मार्च करने की कोशिश कर रही थीं।

