गोल्ड विजेता हाकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ देकर सम्मानित करे सरकार -- अजय कुमार पंकज

हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

लोहरदगा की भाजपा कमेटी ने महिला हाकी एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला टीम को बधाई दी। जिला अध्यक्ष ने टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए देने की मांग की, यह कहते हुए कि झारखंड की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है।

गोल्ड विजेता हाकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ देकर सम्मानित करे सरकार -- अजय कुमार पंकज

लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला कमेटी ने सोमवार को होटल नोवेल्टी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला हाकी एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही गोल्ड जीतनेवाली टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रूपए सम्मान स्वरूप देने की मांग राज्य सरकार से की।जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि भारतीय महिला हाकी टीम में कप्तान सहित अधिकांश खिलाड़ी झारखंड के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभाओं के दम पर देश और झारखंड को गौरवान्वित किया है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री अभिलंब सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ एवं अन्य सुविधाएं देने की घोषणा करें, जिससे भावी पीढ़ी का उत्साहवर्धन हो सके। इसके पूर्व जब भी झारखंड में भाजपा की सरकार रही है, खिलाड़ियों का यथोचित सम्मान देते हुए सरकारी नौकरी एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है। जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि खिलाड़ी महिलाएं हैं, इसीलिए उनका सरकार के द्वारा सम्मान करना ही असली मैया सम्मान माना जाएगा। झारखंड की बेटियों ने जिस तरह की प्रतिभा हॉकी खेल में प्रस्तुत की है वह काबिले तारीफ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोल्ड विजेता हाकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ देकर सम्मानित करे सरकार -- अजय कुमार पंकज