भाजपा नेताओं ने की बासुकीनाथ धाम में पूजा
भाजपा के नए संगठन महामंत्री पवन साय और छत्तीसगढ़ के महासचिव कर्मवीर सिंह ने बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा की। नेताओं ने झारखंड के विकास और कल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने नए नेताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

जरमुंडी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं संताल परगना प्रमंडल प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बासुकीनाथ धाम पहुंचने के पश्चात सभी नेताओं ने बाबा फौजदारीनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने झारखंड की उन्नति, खुशहाली एवं जनकल्याण के लिए बाबा बासुकीनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय एवं छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का अभिनंदन करते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सुरेश मुर्मू, सदस्य सीताराम पाठक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत, रविकांत मिश्रा एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


