भाजपा ने अपने नए प्रदेश प्रभारियों को दिया संपर्क-संवाद का मंत्र
भाजपा ने अपने नए प्रदेश प्रभारियों को दिया संपर्क-संवाद का मंत्र--------------------------------------केंद्र व राज्य के बीच बनें सेतु, पूर्ववर्तियों व वरिष्ठों से लें सलाह-कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग...

भाजपा ने अपने नए प्रदेश प्रभारियों को दिया संपर्क-संवाद का मंत्र------------------------------------- -केंद्र व राज्य के बीच बनें सेतु, पूर्ववर्तियों व वरिष्ठों से लें सलाह
समन्वय का महत्व
-कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से करें क्रियान्वयन,केंद्र को देते रहें फीडबैक
---------------------------------
नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
भाजपा नेतृत्व ने अपने देश भर के सभी राज्यों के संगठन प्रभारियों व सह प्रभारियों को संपर्क व संवाद का मंत्र देते हुए साफ किया है कि उनका काम राज्यों में बेहतर समन्वय के साथ केंद्र व राज्य के बीच सेतु बनने का है। इन सभी को यह भी स्पष्ट किया गया है कि वह राज्यों के प्रभारी हैं, पक्षकार नहीं। संगठन को सुगठित करने के लिए अपने पूर्ववर्तियों से परामर्श करें और.statesक के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी लें। राज्यों में संगठन की गतिविधियों को तेज करें और दिल्ली के बजाए अपने प्रभार वाले राज्यों पर खुद को केंद्रित करें।
बैठक के प्रमुख मुद्दे
भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रभारियों व सह प्रभारियों की यह बैठक लगभग चार घंटे चली। बैठक में लगभग सभी 65 प्रभारी व सह प्रभारी मौजूद रहे। जिन राज्यों में एक से ज्यादा सह प्रभारी हैं, उनको राज्य के प्रभारी जल्द की कार्य विभाजन कर जिम्मेदारी सौंप देगे। यह विभाजन क्षेत्र को लेकर व कार्यक्रमों को लेकर होगा। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभारी हैं। उनकों राज्य के अलग अलग क्षेत्रों का प्रभार दिया जाएगा। बैठक में प्रभारी और सह प्रभारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सांसदों विधायकों और कार्यकर्ताओं की बात सुनें। इसके अलावा संगठन और सरकार के बीच अगर कहीं पर किसी स्तर पर कोई मतभेद है तो उसको दूर करें और जरूरी फीडबैक केंद्र को दें।
चुनाव और सामाजिक संपर्क
सूत्रों के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि जिन राज्यों में चुनाव है वहां पर पदाधिकारी और प्रभारी लगातार दौरा करें और समाज के अलग अलग वर्गों से संपर्क करें। बूथ लेवल तक बैठक लगातार की जाएं। युवाओं से संवाद के लिए कार्यक्रम चलाएं। साथ ही व्यक्ति विशेष से ज्यादा पार्टी के हित और संगठन की नीति के अनुसार काम करें। अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करें।
बैठक में संगठन को चुनावी मोड में लाने के साथ सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और विपक्ष के नैरेटिव का प्रभावी जवाब देने पर भी जोर दिया गया। प्रदेश स्तर पर संगठन और चुनाव प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों की लगातार समीक्षा करने को भी कहा गया है।
उत्तर प्रदेश में बांटी गई जम्मेदारियां
-----------------------
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के चार सह-प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार सह प्रभारी अनंत ओझा को पश्चिमी उत्तरप्रदेश के साथ पर भाजपा के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ प्रदीप वर्मा अवध और कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि जगदीश पटेल को काशी क्षेत्र का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं मेधा कुलकर्णी प्रदेश प्रभारी के साथ सहयोगी की भूमिका में काम करेंगी और महिला संपर्क अभियान की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। आगे सह-प्रभारियों की जिम्मेदारियों का और विस्तार किया जा सकता है।
------------------


