भाजपा नेता के हत्यारों को मिलेगी कड़ी सजा: भट्ट

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

राकेश खत्री बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुष्टि की कि सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है।

भाजपा नेता के हत्यारों को मिलेगी कड़ी सजा: भट्ट

राकेश खत्री बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।मंगलवार दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है। हत्या के 12 दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि मामले में उच्च स्तर पर कार्रवाई चल रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

परिजनों की मांग पर महेंद्र भट्ट ने एसएसपी से फोन पर बात कर अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब कर उसकी जानकारी परिवार को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि पछुवादून में सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोग वर्षों से आपसी मेलजोल के साथ रहते आए हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, हरबर्टपुर पालिका सभासद विनोद कश्यप, ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री यशपाल नेगी, संतोष रावत, वीरता गुरुंग, संजय गुप्ता, प्रमोद रोहिला और ममता मुल्तानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभाजपा नेता के हत्यारों को मिलेगी कड़ी सजा: भट्ट