भाजपा नेता से रंगदारी मामले में कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता रंजीत सहनी को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। जदयू ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की। जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने सरकार की कानून व्यवस्था में सुधार के प्रयासों का उल्लेख किया।

भाजपा नेता से रंगदारी मामले में कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भाजपा नेता रंजीत सहनी से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा रंगदारी मांगने को लेकर जिला जदयू ने शुक्रवार को चिंता जताई। जिला जदयू ने रंजीत सहनी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि सरकार विधि व्यवस्था के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। अपराध और अपराधियों को नियंत्रित करने के लिए हॉफ एनकाउंटर तक किए जा रहे हैं। अपराधियों को जल्द ही पकड़ कर सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को प्रयास करना चाहिए। कार्रवाई की मांग करनेवालों में भाजपा नेता देवीलाल के अलावा जदयू से हरिओम कुशवाहा, नरेंद्र पटेल, अंबरीश कुमार सिन्हा, रामेश्वर सहनी, शिशिर कुमार नीरज, सुरेश प्रसाद सिंह, सोनी तिवारी, रामकलेवर प्रसाद यादव, रमेश कुमार ओझा, विमल कुमार, पप्पू सिंह, गुंजन पटेल, अभिषेक सिंह, विक्रांत विक्की, भारतेन्दु सिंह, देवानंद प्रसाद, राजीव केजरीवाल सहित अन्य शामिल थे।

Ajay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Ajay Kumar Pandey
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।