भाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह का प्रदेश कार्यालय में स्वागत

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में भाजपा की नवनियुक्त सह-प्रभारी निवेदिता सिंह का भव्य स्वागत हुआ। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के बीच उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर बधाई दी और सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं। निवेदिता ने सभी का आभार जताया।

भाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह का प्रदेश कार्यालय में स्वागत

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त सह-प्रभारी और बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह के रविवार को झारखंड आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने निवेदिता सिंह को नए दायित्व की बधाई दी और उनके सफल व मंगलमय प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। निवेदिता सिंह ने स्वागत के लिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा और अमर कुमार बाउरी समेत सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह का प्रदेश कार्यालय में स्वागत