हिमांशु हत्याकांड: डीडी बार के बिल में छूट के लिए राहुल ने नीरज को किया था फोन
करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नीरज सिंह को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिसमें राहुल दुबे का नाम सामने आया है। हत्या के बाद से नीरज सिंह पर आरोपियों से संपर्क में रहने के आरोप लगे हैं।

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में बिष्टूपुर पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता एवं डीडी बार के संचालक नीरज सिंह को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। राजस्थान से गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने नीरज सिंह को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। पेशी के दौरान उनके अधिवक्ता प्रकाश झा और राजहंस तिवारी मौजूद थे। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल दुबे ने डीडी बार में अधिक बिल बनने पर रकम में छूट दिलाने के लिए नीरज सिंह को फोन किया था। इसके अलावा राहुल और नीरज के बीच किसी अन्य विषय पर बातचीत सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद से नीरज सिंह पर हत्या के आरोपियों से संपर्क में रहने के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है。
नीरज की जमानत पर आज होगी सुनवाई
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मंगलवार को आरोपी नीरज सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। अधिवक्ता प्रकाश झा और राजहंस तिवारी ने नीरज सिंह को जेल भेजे जाने के साथ ही अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। बताया जाता है कि हत्या के बाद मानगो स्थित आवास से जब्त नीरज सिंह की दोनों कारों को रिलीज करने के लिए भी अदालत में आवेदन दिया गया है। हालांकि, इस पर अभी कोई आदेश नहीं हुआ है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


