प्रदेश कार्यालय में पवन साईं से मिले कुलवंत सिंह बंटी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के नए संगठन महामंत्री पवन साईं से पहली बार मुलाकात की। बंटी ने पवन साईं का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और दोनों ने संगठनात्मक गतिविधियों व कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।
प्रदेश कार्यालय में पवन साईं से मिले कुलवंत सिंह बंटी
जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने प्रदेश कार्यालय में झारखंड के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साईं से मुलाकात की। झारखंड आगमन के बाद यह उनकी पवन साईं से पहली मुलाकात थी। बंटी ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। बंटी ने कहा कि उन्हें पूर्व में पवन साईं के साथ काम करने का अवसर मिला है। उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व संगठन महामंत्री एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

