ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती हैं ममता: कलराज

हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती हैं ममता: कलराज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करता...

हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती हैं ममता: कलराज
देवरिया, एजेंसीThu, 16 May 2019 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा का सहारा लेकर लोकतंत्र को ध्वस्त करता चाहती हैं। कलराज मिश्र ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से कहा कि जबसे पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रभाव बढ़ा है, तबसे वहां कोई न कोई हिंसात्मक घटना हो रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा के बढ़ते प्रभाव से परेशान हैं। 

ये भी पढ़ें: मायावती के बाद EC पर बरसीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग को बताया BJP का भाई

उन्होंने कहा कि बनर्जी हताशा में भाजपा नेताओं की चुनाव सभाओं में बाधा डाल रही है। परसों जिस तरह से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो को रोका गया और हिंसा हुई, यह  लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। चुनाव आयोग को हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। 

कलराज मिश्र ने कहा कि अमित शाह पर हुए हमले के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों ने आगे बढ़कर उनकी सुरक्षा की थी। यदि सीआरपीएफ ने कमान नहीं संभाली होती तो घटना कुछ और हो सकती थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस और वहां का प्रशासन ममता दीदी से डरता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि मोदी एकबार फिर देश के प्रधानमंत्री बने। उत्तर प्रदेश में हुये सपा बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुये उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश में बुरी तरह से हार रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें