लोगों को गुमराह करने में कांग्रेस पार्टी नहीं होगी सफल- अजय
जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि।उक्त दावा भाजपा के प्रांतीय नेता अजय सिंह टुन्नू ने स्थानीय परिसदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया।

जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी सदैव आम लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते आई है। जनता कांग्रेस पार्टी के इरादों को भांपकर, उसके मंसूबों पर पानी फेर रही है। उक्त दावा भाजपा के प्रांतीय नेता अजय सिंह टुन्नू ने स्थानीय परिसदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।
कांग्रेस और विपक्ष की आलोचना
कांग्रेस व विपक्ष सिर्फ और सिर्फ झूठी सनसनी और भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो चुका है। तीनों चुनाव आयुक्त की सर्व समिति से लिए गए एसआईआर समेत सभी फैसले निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले विपक्ष की हताशा का प्रतीक है। कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखा पत्र किसी नीतिगत विषय या एसआईआर से संबंधित नहीं था। इंडियन। एक्सप्रेस की रिपोर्ट कोरी कल्पना पर आधारित कहानी साबित हुई।
राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की बात
राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के सदस्य बार-बार संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने एवं लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। जैसे पहले इन्होंने ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताया था फिर बाद में चुनाव प्रक्रिया और आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया। मोदी जी को चौकीदार चोर कहकर अपमानित किया। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया।
जनता की समझदारी
न्यायपालिका पर दबाव का आरोप लगाया, राफेल सौदे पर भी उन्होंने सीएजी कैग की रिपोर्ट को खारिज किया था। ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाना, देश में अराजकता फैलाना एवं फिर न्यायालय में जाकर माफी मांग जनता को भ्रम में डालना इनकी आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता बहुत समझदार है और उन्हें हमारे सारे संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा भरोसा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार,भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ,जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। फोटो- 02 अक्टूबर जेहाना- 18 कैप्शन- शहर स्थित परिसदन में शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते भाजपा के प्रांतीय नेता अजय सिंह टुन्नू व अन्य।

