सपा की 34वीं वर्षगांठ पर भाजपा गिनाएगी 34 ‘स्कैंडल’

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

सपा की 34वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने उसके शासनकाल के 34 कथित 'स्कैंडल' पर सोशल मीडिया अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। पार्टी बूथ स्तर पर इस अभियान को पहुंचाने की तैयारी कर रही है, जिसमें सपा शासनकाल के विवादों को जनता के सामने लाया जाएगा।

सपा की 34वीं वर्षगांठ पर भाजपा गिनाएगी 34 ‘स्कैंडल’

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सपा की 34वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने उसके शासनकाल को लेकर सोशल मीडिया अभियान चलाने की तैयारी की है। भाजपा ने सपा शासनकाल से जुड़े 34 कथित ‘स्कैंडल’ को सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना बनाई है। पार्टी का यह अभियान बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दो दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाध्यक्षों और सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों को अभियान की जानकारी दी।

भाजपा की सोशल मीडिया रणनीति

प्रदेश नेतृत्व की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो को पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। इसके बाद इन संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, सपा शासनकाल में रामभक्तों पर गोली चलाने, गेस्ट हाउस कांड, सरकारी नौकरियों में भर्ती, अपहरण, जमीन कब्जे समेत विभिन्न मामलों को लेकर 34 प्रमुख बिंदुओं का कंटेंट तैयार किया गया है। इन्हें शनिवार देर रात से सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू किया गया, जो रविवार तक जारी रहेगा।

सपा का विकास कार्य

सपा की स्थापना चार अक्तूबर 1992 को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने की थी। पार्टी की 34वीं वर्षगांठ के मौके पर सपा की ओर से अपने शासनकाल के 35 जनहित और विकास कार्यों को जनता के सामने रखने की तैयारी है। इसके जवाब में भाजपा ने सपा शासनकाल से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के जरिए उठाने की रणनीति बनाई है। भाजपा पदाधिकारी रविवार को प्रदेश नेतृत्व से मिले वीडियो और अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। पार्टी की योजना इन मुद्दों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर सपा के शासनकाल की जानकारी जनता तक पहुंचाने की है।

कोट

भाजपा पदाधिकारियों का बयान

‘प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सपा की 34वीं वर्षगांठ पर उसके शासनकाल के 34 स्कैंडल को जनता तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ है। अब जनता भी जानेगी कि सपा का शासनकाल क्या रहा। सोशल मीडिया के युग में हर बात का जवाब उसके जरिए पार्टीजन देंगे।’

अनिल दीक्षित, भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष

सामान्य प्रश्न

✦भाजपा ने सपा की 34वीं वर्षगांठ पर किस अभियान की योजना बनाई है?−
भाजपा ने सपा शासनकाल से जुड़े 34 कथित 'स्कैंडल' पर सोशल मीडिया अभियान शुरू करने की योजना बनाई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा की 34वीं वर्षगांठ पर भाजपा गिनाएगी 34 ‘स्कैंडल’