Saharanpur News: विधायक ने कराया सरल ऐप डाउनलोड
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सहारनपुरSaharanpur News: शुक्रवार को भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने मेन बाजार में व्यापारियों को भाजपा के बूथ प्रबंधन व डिजिटल प्रशिक्षण के लिए लॉन्च किया गया सरल ऐप डाउनलोड कराया।

Saharanpur News: शुक्रवार को भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने मेन बाजार में व्यापारियों को भाजपा के बूथ प्रबंधन व डिजिटल प्रशिक्षण के लिए लॉन्च किया गया सरल ऐप डाउनलोड कराया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह पार्टी द्वारा लांच किया गया एक विशेष प्लेटफार्म है, जिससे बूथ स्तर की जानकारी अपडेट करने व सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि यह ऐप सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य से घर-घर जाकर लोगों को सरल ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।इस
दौरान सतीश तायल, संजीव विश्वकर्मा, नरेश वर्मा, विपिन हांडा, गौरव त्यागी, तनु तायल, ललित वर्मा आदि रहे।


