सेवा संकल्प अभियान : मेरठ में 17 सितंबर को जलेंगे ढाई लाख दीये

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में भाजपा की महानगर इकाई ने हरमन सिटी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया-बैठक और दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर एक महीने चलेगा, जिसमें बूथ कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे। 25 हजार दीये जलाकर सूरजकुंड पार्क में इसका शुभारंभ होगा।

सेवा संकल्प अभियान : मेरठ में 17 सितंबर को जलेंगे ढाई लाख दीये

मेरठ। भाजपा की महानगर इकाई की ओर से हरमन सिटी स्थित बागपत रोड कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया-बैठक एवं दीया वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र निर्माण और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा तय की गई। एक माह तक चलने वाले इस महाअभियान के तहत महानगर में व्यापक स्तर पर जन-संपर्क और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रभारी कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे मजबूत रीढ़ है।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी बूथ कमेटियां सक्रिय रूप से ‘हर घर दस्तक’ अभियान को सफल बनाएं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीपक वितरित करेंगे और लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश द्वारा हासिल की गई सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने घोषणा की कि 17 सितंबर को सूरजकुंड पार्क में एक साथ 25 हजार दीये जलाकर इस ऐतिहासिक अभियान का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। महानगर में ढाई लाख दीये जलाये जाएंगे। बताया कि यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह तक निरंतर चलाया जाएगा। कार्यक्रम बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, महामंत्री रविश अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, नूपुर जौहरी, उपाध्यक्ष विवेक वाजपेयी, संजीव शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, डॉ. अजय दीवान, कार्यालय मंत्री रविंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सुनीता सैनी और पार्षद ममता त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवा संकल्प अभियान : मेरठ में 17 सितंबर को जलेंगे ढाई लाख दीये