भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी: नवीन जयसवाल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिताएं और महिलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन के लिए दीप जलाएंगे।

भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी: नवीन जयसवाल

नामकुम, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने शनिवार को टाटीसिलवे के महिलौंग में प्रेस वार्ता में बताया कि 17 सितंबर को कार्यकर्ता शाम सात बजे अपने घरों में आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करेंगे। रक्तदान शिविर, बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता और आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जायसवाल ने बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा वडनगर से वाराणसी तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

एसटी मोर्चा अध्यक्ष सनी टोप्पो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज वाजपेयी, पंचायती राज संयोजक जैलेन्द्र कुमार और प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर का शॉल और बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी: नवीन जयसवाल