प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिले में 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम: मंत्री
दरभंगा। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और विकास संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, दरभंगा के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, ांघर्ष, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए काम करने से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपना प्रत्येक क्षण राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित किया है。
अभियान का उद्देश्य
श्री राय ने कहा कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होकर यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में किए गए सेवा कार्यों, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। कहा कि अभियान के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, रक्तदान, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा, लाभार्थी संपर्क, युवा एवं महिला सहभागिता तथा विभिन्न जनसेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, गरीबों के कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। कार्यकर्ता गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचकर आम लोगों से संवाद करें तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करें।
कार्ययोजना
जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथों तक अभियान की गतिविधियों को पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कार्यशाला में केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विप सदस्य हरि सहनी, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद, जिला प्रभारी उमेश चन्द्र कुशवाहा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, रंगनाथ ठाकुर, मीना झा, राजेंद्र चौपाल, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, सतोष पोद्दार, विजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, राजू तिवारी, विकास राजक, सोनी पूर्वे, संगीता साह, श्रवण चौधरी, सुनील चौधरी, राहुल पासवान, बालेन्दु झा, सचिन जैन, मीरा मेहता, बब्लू पजियार, संतोष सिंह, अमरनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी आदि समेत कई कार्यकर्ता थे।


