सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि स

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक बूथ सदस्य तक पहुंचाई जाएगी। 17 सितंबर की शाम बूथ सदस्य प्रत्येक लाभार्थी के घर जाकर आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान करेंगे। प्रत्येक दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
यहां जिला महामंत्री सुशील शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित, जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल आदि रहे।


