सेवा संकल्प अभियान की सफलता को बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर पूर्वी मंडल ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा ने इस अभियान के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन का फैसला लिया। कई कार्यक्रमों के आयोजन का भी उल्लेख किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर पूर्वी मंडल से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा ने कहा कि 17 सितम्बर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। उन्होंने मंडल स्तर तक अभियान को सफल बनाने निर्णय लिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित दक्षिणी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष कल्याणी कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बिना अवकाश लिए लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं। उनके जन्मदिन पर आर्शीवाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत नमो सेवा गाथा, कहानी का बदलाव की विकसित भारत संकल्प सेवा, मेरी योग्यता, रंगोली एवं सेवा समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प पुष्प देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रमोद चौरसिया, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री किशोर कुणाल नन्हक, धनंजय कुमार, सन्नी, प्रमोद, बजरंगी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। -जयप्रकाश


