गुजरात से बनारस जा रही यात्रा का बिछवां में स्वागत
भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से शुरू हुई और भोगांव विधानसभा के तिसौली बॉर्डर पर पहुंची, जहां विधायक रामनरेश अग्निहोत्री का स्वागत हुआ। यात्रा में 50 से अधिक वाहन शामिल हैं और यह सबका विकास की नीति पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की नीतियों को जन-जन पहुंचाने को यात्रा निकाली जा रही है। गुजरात से निकली यात्रा बुधवार को भोगांव विधानसभा के तिसौली बॉर्डर पर पहुंची। जहां विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने स्वागत किया। यात्रा पंचमहल सांसद राजपाल सिंह जाधव के नेतृत्व में निकाली जा रही है। कार्यक्रम में सांसद राजपाल सिंह ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से प्रारंभ की गई है। यात्रा विभिन्न राज्यों में भ्रमण करते हुए सबका विकास की नीति के साथ लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। यात्रा में 50 से अधिक वाहन चल रहे हैं।बुधवार शाम यात्रा के स्वागत के दौरान विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, अंकुर अग्निहोत्री, अरविंद सिंह तोमर, विशंभर तिवारी, बोबी मिश्रा, विजय विक्रम सिंह प्रताप राजपूत, सत्येंद्र राजपूत, अखंड प्रताप, कश्मीर सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख सुनील राजपूत, जितेंद्र राजपूत, जिप सदस्य आशीष तिवारी, सतीश चंद्र मिश्रा, सुरजीत राठौर, महावीर शाक्य, राघव दीक्षित, डिप्टी राजपूत, ददुआ दीक्षित मौजूद रहे।

