पीएम के जन्मदिन पर मठ-मंदिरों में जलेंगे आशीर्वाद दीया, भाजपा चलाएगी विशेष अभियान

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने जल में 'आशीर्वाद दीया' जलाने की तैयारी की है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें मठों और मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। भाजपा कार्यकर्ता जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देंगे और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेंगे।

पीएम के जन्मदिन पर मठ-मंदिरों में जलेंगे आशीर्वाद दीया, भाजपा चलाएगी विशेष अभियान

पीएम के जन्मदिन पर मठ-मंदिरों में जलेंगे आशीर्वाद दीया, भाजपा चलाएगी विशेष अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा, समर्पण व संकल्प अभियान शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लिया जाएगा विकसित भारत का संकल्प फोटो 12 शेखपुरा 01 - भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया व अन्य नेता।

कार्यक्रम की तैयारी

शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिले में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर जिले के सभी मठों, मंदिरों और सरोवरों पर ‘आशीर्वाद दीया’ जलाया जाएगा। यह अहम जानकारी भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया ने पार्टी के distrito कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

समर्पण और संकल्प

मुख्य सचेतक ने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा और पूर्व में मुख्यमंत्री के तौर पर उनके 25 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा ‘सेवा, समर्पण व संकल्प दिवस’ के रूप में विशेष अभियान चलाएगी। इस एक महीने के दौरान पार्टी कार्यकर्ता स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देंगे। साथ ही, आमजन के साथ मिलकर विकसित भारत बनाने का संकल्प भी लिया जाएगा। मौके पर भाजपा की जिलाध्यक्ष रेशमा भारती, कुणाल किशोर, उषा सिंह, सुधीर बिंद आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

अधिक जानने के लिए सामान्य प्रश्न

✦भाजपा कब से पीएम मोदी के जन्मदिन का अभियान चला रही है?−
भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पीएम मोदी के जन्मदिन का अभियान चला रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम के जन्मदिन पर मठ-मंदिरों में जलेंगे आशीर्वाद दीया, भाजपा चलाएगी विशेष अभियान