भाजपा नेता घर-घर जाकर संवाद कर बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
भाजपा ने नई दिल्ली में एक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत 18 से 20 जून तक 13 हजार से अधिक बूथों के माध्यम से 13 लाख घरों तक सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का लक्ष्य है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

नई दिल्ली। भाजपा ने जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर एक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत राजधानी के 13 हजार से अधिक बूथों को पर लगभग 13 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 18 जून से 20 जून तक चलेगा, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के सामान्य कार्यकर्ता तक सभी की सक्रिय भागीदारी रहेगी। भाजपा दिल्ली प्रदेश इसके लिए हर बूथ पर टीमें बनाई हैं, जो घर-घर जाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और नीतिगत फैसलों की जानकारी लोगों को देंगी।पार्टी
नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के सीधे जनसंपर्क से न केवल सरकार की छवि मजबूत होगी, बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सीधा संवाद भी स्थापित होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला और मंडल स्तर पर पहले ही बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है, जिनमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तीन दिवसीय इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता पैम्फलेट और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से भी सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Ashish Guptaशॉर्ट बायो : आशीष गुप्ता दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'दैनिक हिन्दुस्तान' में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
आशीष गुप्ता पत्रकारिता जगत में दो दशकों के समृद्ध अनुभव के साथ कार्य रहे हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के प्रमुख प्रकाशन 'दैनिक हिन्दुस्तान' की दिल्ली टीम में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
अपने विस्तृत कैरियर में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, राजधानी के बुनियादी ढांचे, यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन रिपोर्टिंग की है।
करियर का सफर
आशीष गुप्ता ने वर्ष 2006 में फरीदाबाद से एक स्थानीय अखबार के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। वर्ष 2008 में उन्होंने दैनिक हिन्दुस्तान से जुड़कर रेलवे, ऊर्जा और खेल बीट पर दो वर्षों तक सक्रिय रिपोर्टिंग की। दिसंबर 2010 में उन्होंने उत्तर प्रदेश की शैक्षिक नगरी अलीगढ़ का रुख किया, जहां उन्होंने 2014 तक दैनिक जागरण के लिए कार्य किया। इस अवधि में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेज, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक कवरेज की। सितंबर 2014 से जुलाई 2017 तक उन्होंने अलीगढ़ में ही दैनिक हिन्दुस्तान में सेवाएं दीं। तत्पश्चात दैनिक जागरण के साथ जुड़कर गाजियाबाद और दिल्ली में उन्होंने नगर निकाय, शहरी विकास, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस), मेट्रो रेल, न्यायालय, उपभोक्ता फोरम जैसी महत्वपूर्ण बीटों को कवर किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली टीम का नेतृत्व भी संभाला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बी.कॉम (कम्प्यूटर एप्लिकेशन) और जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। प्रिंट में काम करने के साथ डिजिटल जर्नलिज्म का प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा है।
विजन
आशीष गुप्ता का मानना है कि पत्रकारिता समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। गुणवत्तापूर्ण कंटेंट, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता उनका विजन है।
विशेषज्ञता
राष्ट्रीय राजमार्ग, शहरी विकास, नगर निकाय, उपभोक्ता फोरम, लीगल उच्च शिक्षा, रेलवे, खेल, बिजली समेत कई विषयो पर गहरी पकड़।


