पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
हिन्दुस्तान, सीवान
भाजपा बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार ने पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यादव पर पार्टी नेताओं के खिलाफ मीडिया में बयान देने का आरोप है, जिससे पार्टी की छवि और अनुशासन प्रभावित हो रहा है। उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए छह दिन का समय दिया गया है।

सीवान। भाजपा बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार ने पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि ओमप्रकाश यादव द्वारा पार्टी नेताओं के विरुद्ध मीडिया में बयान दिए जा रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल होने के साथ अनुशासन प्रभावित हो रहा है। पत्र में इसे पार्टी विरोधी कार्य बताते हुए उनसे छह दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही, पूछा गया है कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी स्तर पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।


