बूथों पर कागजी खानापूर्ति नहीं, भौतिक सत्यापन से भाजपा मजबूत करेगी संगठन

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर नैनीताल जिले में बूथ सशक्तीकरण अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी ने बूथ समितियों की सक्रियता का भौतिक सत्यापन कराने पर जोर दिया है और प्रत्येक बूथ समिति में कम से कम तीन महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है।

बूथों पर कागजी खानापूर्ति नहीं, भौतिक सत्यापन से भाजपा मजबूत करेगी संगठन

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को धार देते हुए भाजपा ने नैनीताल जिले में बूथ सशक्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। रविवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला में बूथ समितियों को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय उनकी सक्रियता का भौतिक सत्यापन कराने पर विशेष जोर दिया गया। बूथ पालक और बूथ प्रवासियों को मौके पर जाकर कार्यकर्ताओं की सक्रियता जांचने के निर्देश दिए गए। नवनियुक्त जिला प्रभारी विवेक सक्सेना और सह प्रभारी रणदीप पोखरिया ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 10 और बूथ स्तर पर 12 कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रत्येक बूथ समिति में कम से कम तीन महिलाएं होंगीं। बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए, मन की बात, व्हाट्सएप, लाभार्थी, महिला, युवा, सामाजिक श्रेणी, प्रवासी मतदाता, कार्यक्रम और पन्ना प्रमुख के दायित्व तय किए गए हैं。

कार्यकर्ताओं का आह्वान

प्रदेश सह-संयोजक गोपाल रावत और भुवन जोशी ने कार्यकर्ताओं से 2027 में भाजपा की सरकार फिर से बनाने के लक्ष्य के साथ बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला संयोजक एवं महामंत्री विनीत अग्रवाल ने एसआईआर अभियान के अंतिम चरण को देखते हुए बूथ समितियां जल्द पूर्ण करने को कहा। साथ ही 18-19 वर्ष के नवमतदाताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर जोर दिया।

डिजिटल माध्यम का उपयोग

केंद्रीय कार्यालय से आए शिवा सिंह ने डिजिटल माध्यम और ऐप के जरिए बूथ सशक्तीकरण की प्रक्रिया समझाई। कार्यशाला में युवाओं से संपर्क, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का डाटाबेस तैयार करने और सोशल मीडिया व जनसंपर्क के माध्यम से विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब देने पर भी चर्चा हुई।

नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारी प्रदीप बिष्ट, दिनेश खुल्बे, कमलनयन जोशी, गोपाल रावत का स्वागत किया गया। जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, पूर्व मेयर जोगेन्द्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, जिला सह-मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, संजय डर्बी, जिला सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश साह, पूजा भट्ट, निश्चल जोशी एवं जिले के सभी मण्डलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

बूथ सशक्तीकरण के पांच प्रमुख फैसले

10 कार्यकर्ता: प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति।

12 सदस्यीय बूथ टीम: बूथ स्तर पर 12 कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां।

तीन महिलाएं अनिवार्य: प्रत्येक बूथ समिति में कम से कम तीन महिलाओं की भागीदारी।

नवमतदाताओं पर फोकस: 18-19 वर्ष के युवाओं से घर-घर संपर्क और मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर जोर।

भौतिक सत्यापन: बूथ पालक और बूथ प्रवासी मौके पर जाकर समितियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता जांचेंगे।

FAQ के लिए उप-शीर्षक

✦भाजपा ने बूथ सशक्तीकरण अभियान कब तेज किया?−
भाजपा ने बूथ सशक्तीकरण अभियान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत तेज किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबूथों पर कागजी खानापूर्ति नहीं, भौतिक सत्यापन से भाजपा मजबूत करेगी संगठन